पूर्व विधायक नागेंद्र महतो ने सभी को कराया सदस्यता ग्रहण
बगोदर। सरिया प्रखंड के ग्राम लुतियानो के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरकठी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मंदरामो पश्चिमी पंचायत के (लुतियानो) उपमुखिया सहित दर्जनों लोग भाकपा माले पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए। सभी को पूर्व विधायक ने फूल माला, अंग वस्त्र व भाजपा का झंडा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाया। माले छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले सभी लोगों ने कहा कि मौजूदा बगोदर विधानसभा में ब्लॉक थाना पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है, जिस प्रकार से यहां के युवाओं पिछले 25 सालों से सिर्फ छलने और ठगने का काम किया, जिस प्रकार से माले ने झूठे वायदे करकर चुनाव जीते,अभी साढ़े तीन सालों से अधिक हो गया, कोई विकास कार्य नही किया गया है,और यहां के लोगो को आपस में भाई गोतिया से लड़वाने का कार्य करता है।भाजपा का दामन थामने वालें लोग ने बताया कि गरीबों के सुख दुख की सोचने वाली पार्टी सिर्फ भाजपा है और जिस प्रकार से 5 सालों में नागेंद्र महतो के नेतृत्व में एतिहासिक कार्य हुआ है जो आज तक वैसा कार्य नही हुआ था, नागेंद्र महतो के नेतृत्व में ही विकास की गंगा बह सकती है। वहीं विधायक नागेंद्र महतो ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में केंद्र की मोदी सरकार की कार्यशैली से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के लोग भाजपा के साथ जुड़ना चाहते हैं, और जुड़ भी रहे हैं, ईमानदारी से काम करने वालो का भाजपा मे स्वागत है। वर्तमान बगोदर में जिस प्रकार से दशकों से यहां के लोगो को छलने का कार्य किया गया है,उससे अब युवा धीरे धीरे जाग रहे हैं,भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही विकास की ओर सद्भावना की सोच रखती है यहां छोटे बड़े सभी कार्यकर्त्ता को मौका मिलता है। माले छोड़ भाजपा में शामिल होने वालों में उप मुखिया महेंद्र मंडल,सदाम हुसैन वार्ड सदस्य 06,अजय मंडल,रंजीत महतो,रंजीत पासवान,अभिमन्यु महतो,अशोक महतो,मुकेश महतो,संतोष कुमार,उमेश महतो,भेखलाल महतो,प्रकाश मरांडी पनपती किस्कू,बसंती देवी, मोनिका टुडू आदि शामिल हैं। आज की सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम की संचालन सरिया मंडल अध्यक्ष अजय यादव,थाना सांसद प्रतिनिधि बबलू मंडल,जय मंडल,खाद्य आपूर्ति सांसद प्रतिनिधि बिनोद यादव , गजेंद्र यादव ,युवा मोर्चा पूर्व अध्यक्ष धाने मंडल,मंदरामो पूर्वी के पूर्व मुखिया विनोद यादव ,हरिलाल माँझी,मंदरामो पश्चिमी मुखिया प्रतिनिधि शिवदयालपासवान ,भाजपा नेता रामजी मुर्मू, प्रकाश सिंह,मीडिया प्रभारी परमवीर संजय,दिलीप वर्मा,सहित सैकड़ों महिलाऐं एवं पुरूष शामिल रहें