गांडेय प्रखंड के दर्जनों युवाओं ने थामा जेएमएम का दामन , विधायक ने माला पहना कर किया स्वागत

गांडेय। गुरुवार को गांडेय क्षेत्र के बांकीकला निवासी एआईएमआईएम पार्टी के सक्रिय युवा कार्यकर्ता रहें मो. इनामुल हक अपने 7 साथियों के संग प्रखंड जेएमएम अध्यक्ष चांदमल मरांडी के अगुवाई में जेएमएम पार्टी में शामिल हो गया। इस दौरान मौकें पर पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि गांडेय विधायक डॉ. सरफराज अहमद ने सबों का फूलमाला पहनाकर पार्टी में शामिल होने पर पुरजोर स्वागत किया। मालूम हो कि इस आठ सदस्यीय टीम में शामिल मो. इनामुल हक समेत मो. नईम अंसारी,मो. ताहिर,खुर्शीद आलम,मशरफ अंसारी,मो. क्युम अंसारी,तैय्यब अंसारी, एवं मो. शाहबुद्दीन शामिल हैं। मौकें पर मो. इनामूल हक ने कहा कि वह झामुमो पार्टी के विचारधाराओं व सिद्धांतों से आकर्षित होकर अपने स्वेच्छा से अपने अन्य 7 साथियों के संग प्रखंड अध्यक्ष श्री मराण्डी के अगुवाई में जेएमएम पार्टी में शामिल हुआ। एवं प्रखंड अध्यक्ष के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौकें पर जेएमएम नेता सह बदगुन्दा पंचायत के पूर्व मुखिया नासीर अंसारी,जेएमएम नेता मो. जब्बार,मो. मसरूद्दीन अंसारी,बेंगाबाद के जेएमएम नेता मो. फकरुद्दीन. अनामुल हक,मुफ्ती मो. अख्तर,मो. आलम अंसारी,मो. नसीम सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थें।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/v64f

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *