प्रेस प्रतिनिधियों के साथ पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना को ले डीपीआरओ का सेमिनार

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने झारखण्ड राज्य पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना के संबध में दी जानकारी

3

गिरिडीह। आज जिला जनसंपर्क कार्यालय में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिले के सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने झारखण्ड राज्य में अपनी सेवा देने वाले पत्रकारों के लिए झारखण्ड राज्य पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना 2021 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस योजना के अंतर्गत की राशि बीमाधारक मीडिया प्रतिनिधि का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा की राशि पांच लाख रुपये की होगी। इसके अतिरिक्त उनके आश्रितों तथा सभी बीमितों को ग्रुप मेडिक्लेम विषयक भी कुल राशि पांच लाख रुपये तक के चिकित्सा खर्च की सुविधा प्रदान की जायेगी। सेमिनार में उपरोक्त के अलावा जिला के सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/qgw2

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *