झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के अंतर्गत संताल परगना कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। डॉ. शर्मा का चयन एक बुद्धिजीवी प्रतिनिधि के रूप में किया गया है।
झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के अंतर्गत संताल परगना कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार शर्मा को कोर कमिटी का सदस्य मनोनीत किया है। डॉ. शर्मा का चयन एक बुद्धिजीवी प्रतिनिधि के रूप में किया गया है।
विश्वकर्मा समाज का संगठन राज्य के सभी जिलों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है, जिसका उद्देश्य समाज के बहुआयामी विकास और अधिकारों की प्राप्ति है। डॉ. शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा के साथ मिलकर समाज को नई दिशा और दशा देने में सहयोग करेंगे।
डॉ. विनोद कुमार शर्मा के इस मनोनयन पर जिला अध्यक्ष गंगाधर शर्मा, रवीन्द्र शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, कपिल शर्मा और पवन शर्मा समेत अन्य लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।