मधुपुर। रेलवे के द्वारा रविवार को 10 घंटे का ट्राफिक एवं पावर ब्लॉक लिए जाने से आसनसोल पटना रेल मार्ग पर पूरी तरह रेल परिचालन बंद रहा ।ट्रेन के परिचालन दिनभर नहीं होने से रेल मंडल के मुख्य रेल मार्ग पर छोटे बड़े स्टेशनों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा ।लोकल यात्री परेशान रहे । सिर्फ आसनसोल बैधनाथ धाम मेमू सवारी ट्रेन एवं जसीडीह वास्कोडिगामा का परिचालन मधुपुर तक किया गया । साथ ही जसीडीह झाझा बांका पैसेंजर, अंडाल जसीडीह पैसेंजर का परिचालन पूरी तरह कैंसिल कर दिया। शेष अन्य ट्रेनों का परिचालन जैसे टाटा दानापुर एक्सप्रेस, गोरखपुर आसनसोल एक्सप्रेस, रक्सौल हैदराबाद, कियूल जसीडीह, कोलकाता अमृतसर , कोलकाता झांसी प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस, नंगल डैम कोलकाता, नई दिल्ली हावड़ा पूर्वा समेत कई ट्रेनों का मार्ग में नियंत्रण तथा कई ट्रेन को लाइन रूट डायवर्ट कर दिया गया । हालांकि रेलवे ने 10 घंटा का ट्रैफिक ऑन रेलवे पावर ब्लॉक लेने की सूचना 2 दिन पूर्व दे दी गई थी । रेल मंडल आसनसोल के पीआरओ ने बताया कि सीतारामपुर झाझा सेक्शन पर तुलसीटाड़ लाहावन स्टेशन के बीच डाउन अप और डाउन में लाइन पर ब्रिज नंबर 661 और ब्रिज नंबर 665 की रीगार्डरिंग के कारण सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक 10 घंटे का ट्राफिक ब्लॉक लेकर कार्य किया जाएगा । जसीडीह आसनसोल झाझा रेल मार्ग पर ट्रेन का परिचालन 10 घंटा बंद रहने से रेल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना । खासकर लोकल रेल यात्रियों को जो प्रतिदिन आसनसोल चितरंजन जामताड़ा विद्यासागर रोहिणी शंकरपुर मथुरापुर जसीडीह लाहाबान टेलवा रजला हॉल्ट सिमुलतला दैनिक यात्री काफी परेशान हुए ।बताया जाता है कि 8 जनवरी को भी 10 घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/fls8