जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण सरकारी स्कूलों में मूल भूत सुविधा का अभाव : डॉ. राजीव रंजन

शिक्षण व्यवस्था जायजा लेने आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पहुंचे सरकारी स्कूल

IMG-20230304-WA0024

देवघर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन ने स्थानीय मोहनपुर प्रखंड के तितमो मध्य विद्यालय के बच्चों से मुलाकात की ।इस दौरान स्कूली छात्रों से शिक्षा से सम्बंधित बातें की बच्चों के बीच पठन पाठन समाग्री का वितरण किया।पत्रकारों से विजिट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा हमारे गाँव घर के बच्चों में बहुत क्षमता है अगर उन्हें माकूल सुविधा दी जाय तो इन बच्चों को लम्बी छलांग लागाने से कोई नही रोक सकता है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण सरकारी स्कूलों में मूल भूत सुविधा का अभाव है ।मेरा मानना है छोटा हो या बड़ा हरेक स्तर के नेता को सरकारी स्कूल में पढ़ रहे बच्चों का हाल चाल जानने को जरूरत है,ताकि हमारे बच्चे उपेक्षा का शिकार ना हो सके । इस दोरान जिला उपाध्यक्ष राहुल सौरभ भी मौजुद रहे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/xyal

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *