इस प्रचंड गर्मी में पानी के लिए त्राहिमाम कर रहे हैं दुग्दा कोल वाशरी के कार्यरत वर्कर्स

बेरमो / अपने जमाने के एशिया महादेश का नंबर वन कोल वाशरी की हालात फिलहाल ठीक नहीं है। जो पिछले 3 वर्षों से बंद पड़ी है। परंतु 1 माह पूर्व फिर से वासरी में रखे हुए पुराने कोयले को निकालकर वास करने का कार्य किया जा रहा है जिसमें लगभग 300 वर्कर्स काम कर रहे हैं। इस मामले में मजदूरों का कहना है कि इस प्रचंड गर्मी में सेफ्टी की तो बात छोड़िए पीने कि पानी का भी व्यवस्था नहीं है। मजदूर घर से पानी का बोतल लेकर लाते हैं और किसी तरह जान बचाते हुए काम कर रहे हैं। चाहे वह स्टोर हो, वर्क साॅप हो। यूं कहे तो पूरे प्लांट में पानी, शौचालय की, कोई व्यवस्था नहीं है। मजदूरों ने यह भी कहा कि वासरी पी,ओ खुद, एक्वा गार्ड का पानी पीते हैं और मजदूर बिना पानी के काम कर रहे हैं। क्या यह वाशरी प्रबंधक की गैर जिम्मेदारी नहीं है। 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/uzyd

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *