मसलिया प्रखंड के खुटोजोरी स्थित हेलीकाप्टर मैदान में आयोजित पंचायत प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन शनिवार को फाइनल मैच के साथ हो गया।
इस टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में दुमका विधायक बसंत सोरेन पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन परिचय प्राप्त कर वह बल्ले से बोल पर प्रहार कर किया। यहां विधायक श्री सोरेन का आदिवासी रिती-रिवाज भव्य स्वागत भी किया गया।
फाईनल मुकाबला माही एलेवेन व एम एस फाउंडेशन के बीच खेला गया। जिसमें टास जीतकर कर एम एस फाउंडेशन टीम सोलह ओवरों में 9 विकेट खोकर 93 रन का लक्ष्य रखा। जबाबी पारी खेलने उतरी माही एलेवेन मात्र 9 ओवर दो गेंदों में ही दो विकेट खोकर 98 रन बना कर खिताब आने नाम दर्ज कर लिया। माही एलेवेन से कुतुबुद्दीन अंसारी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर मैदान में खचाखच भरे दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। जिसे फाईनल खेल का मेन आफ द मैच घोषित किया गया।
विजेता टीम माही एलेवेन को समाजसेवी कादिर रजा ने 50 हजार का चेक व ट्राफी देकर सम्मानित किया वहीं उपविजेता टीम एमएस फाउंडेशन को हैदर अंसारी व आयोजक समिति ने 30 हजार रुपये का चेक व ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मौके पर बसीर, सैयद ,हैदर,आरिफ, सुलेमान हकीम ,रफीक ,नजीर, नजरुदीन,अर्जून,हासीम,अब्बास सहित सैकड़ों की संख्या मे खेल प्रेमी उपस्थित रहे।