डुमरी। डुमरी पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी कर बेसिक स्कूल के पीछे स्थित पंचवटी नगर बायपास के समीप तस्करी के लिये रखा लगभग 40 बोरी पोड़ा कोयला बरामद किया।पुलिस ने बरामद कोयला को जब्त कर ट्रैक्टर में भरकर थाना ले गयी।डुमरी थाना से सटे आबादी वाले क्षेत्र में कोयले की तस्करी कई महीनों से फल फूल रहा था।बताया जाता है कि पुलिस को खबर मिली थी कि फुसरो से ऑटो में पोड़ा कोयला बोरियों में भर कर कुछ स्थानीय तस्करों द्वारा उक्त स्थान पर जमा किया जाता है और रात को पिक अप वैन में लाद कर बिहार के कोयला मंडियों एवं अन्य भेज दिया जाता है।सूचना पर पुलिस जवानों ने छापेमारी की तो दो स्थानों में तिरपाल से ढंका और एक घर से अवैध कोयला मिला।थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि सूचना पर छापेमारी की गई तो लगभग 40 बोरा कोयला बरामद किया गया है,कहा कि बरामद कोयले की जांच की रही है जो भी इसमें शामिल होगा उसके विरूद्ध मामला दर्ज किया जाएगा साथ ही बताया कि अवैध कारोबार किसी भी हालत में चलने नहीं दिया जाएगा।