डुमरी। डुमरी क्षेत्र में व्याप्त बिजली समस्या से जल्द ही निजात मिलने वाली है।इस संबंध में स्थानीय विधायक सह सूबे के शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो ने सोमवार को दूरभाष के माध्यम से पत्रकारों को बताया कि प्रतापपुर विद्युत पावर सब स्टेशन को सरिया ग्रिड से जोड़ दिया जा रहा है। जिससे क्षेत्र में बिजली समस्या से निजात मिल जाएगी।बताया कि अब प्रतापपुर को निमियाघाट ग्रिड के साथ साथ सरिया ग्रिड से भी बिजली मिलेगी जिससे क्षेत्र में 24 घंटे बिजली मिलेगी।बताया कि वह क्षेत्र में बिजली,शिक्षा,स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा हेत हमेशा प्रयत्नशील रहते हैं।