जामा I जामा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों में शनिवार को ईद की नमाज अदा की गयी। परगाडीह, छैलापाथर, लोधना, आगौयाबांध सहित सभी मस्जिदों में सुबह से ही नवाजी नये नये कपड़े में ईद की नमाज अदा करने पहुंचने लगे थे। नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक दूसरे को गला लगाकर ईद का मुबारकबाद दिया।