एआइएसएमजेडब्ल्यूए ने मुख्यमंत्री से शहीद पत्रकारों के आश्रितों को नौकरी देने मांग की

धनबादःकोरोनाकाल में 70 शहीद पत्रकार साथियों की सूची मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को । प्रदेश अध्यक्ष  जीतेंद्र ज्योतिषी ने चाईबासा आगमन पर सौंपी थी.उस समय मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया था कि इस विषय पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा. तब जीतेंद्र ज्योतिषी संगठन के प्रदेश महासचिव थे और मुख्यमंत्री चाईबासा में ओवरब्रिज का उद्घाटन करने पहुँचे थे.एसोसिएशन इसके बाद से लगातार पत्रकारहित में तत्पर है और प्रदेश का कोई भी पदाधिकारी चुप नहीं बैठा है.सभी प्रयासरत हैं कि शहीद पत्रकार साथियों के आश्रित को मुआवजा और नौकरी मिले.मुख्यमंत्री लगातार जनहित की घोषणा कर रहें हैं लेकिन शहीद पत्रकार साथियों के आश्रित की सुध लेने वाला कोई नहीं है. इसी क्रम में आज पुनः मुख्यमंत्री के नाम धनबाद उपायुक्त संदीप सिंह द्वारा ऐसोसिएशन ने एक मांग पत्र सौंपा है.मांगपत्र में एएसआइएमजेडब्ल्यूएस के प्रदेश महासचिव शैलेंद्र जयसवाल और प्रदेश सलाहकार गणेश मिश्रा ने कहा है कि कोरोनाकाल में 70 शहीद पत्रकार साथियों के आश्रित को एक सरकारी नौकरी और आर्थिक सहयोग किया जाए. साथ ही राज्य में पत्रकार साथियों के लिए सुरक्षा कानून,बीमा,एक्रिडेशन और आवास योजना को भी जल्द लागू किया जाए.मौके पर उपस्थित ऐसोसिएशन के प्रदेश महासचिव शैलेंद्र जायसवाल,बंटी ने कहा कि ऐसोसिएशन पत्रकारहित की लड़ाई लगातार जारी रखेगा.वे बोले हम सभी पत्रकार साथियों को जोड़ने में विश्वास रखते हैं इसलिए झारखंड में ऐसोसिएशन नंबर वन संस्था है. उपायुक्त से मुलाकात के दौरान पत्रकारहित के विषयों को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार से भी पत्रकार साथियों ने मुलाकात की.जहाँ उनके साथ प्रमंडल महासचिव संजय सिंह,धनबाद जिला अध्यक्ष योगेश सोनी,मनोज शर्मा,सत्येंद्र चैहान,अभिमन्यु प्रसाद,रविंद्र प्रसाद ,मनोज साह ूअनिल मुंडा सूरज, शैलेश रावल सहित अन्य पत्रकार शामिल थे.उपायुक्त ने आश्वस्त करते हुए कहा कि कल तक यह मांग पत्र मुख्यमंत्री को प्रेषित कर दिया जाएगा.

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/sjha

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *