दुमका। झारखंड उपराजधानी दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हिजला नाग मंदिर के पास सड़क निर्माण करने वाली कंपनी के वाहनों में आग लगा गया। बीती रात हुई इस घटना में रोड रोलर, टेªक्टर सहित कुल तीन वाहन जलकर खाक हो गये है। इस आगलगी में लगभग 50 लाख का नुकसान इस कपंनी को हुआ है। दुमका के हिजला शिवमंदिर से हिजला होते हुए वापस शिवमंदिर सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है इसके लिये कंपनी 15 अगस्त से पहले दुमका आयी और 16 अगस्त काम शुरू कर दिया। कंपनी के कर्मचारी और पदाधिकारी प्रत्येक दिन काम करते थे और शाम में वाहन लगाकर वहीं पर रहते थे। बीती रात 1 से 2 बजे की यह घटना बतायी जा रही है जिसमे ंतीन वाहन जले है। सड़क निर्माण का कार्य मेमर्स केएनपी सिंह कंपनी सड़क निर्माण का कार्य करा रही है। कंपनी के साइड मैनेजर अशोक कुमार एवं अजीत सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि एक टेªक्टर, एक ग्रेडर एवं एक रोलर इस घटना खाक हो गया है। मुफस्सिल थाना पुलिस इस मामले में आगे जांच कर रही है आखिर यह किसी तरह की घटना है या जानबूझकर की किये गये है।
आग लगने से लाखों के वाहन जले, पुलिस कर रही है जांच
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/6qrv