फूलो-झानो मुर्मू NHM अनुबंध कर्मचारी दुमका के विधायक मंत्री बसंत से मिले

दुमका : स्वास्थ्य विभाग अन्तरर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में कार्यरत अनुबंध कर्मियों ने फूलो-झानो मुर्मू NHM अनुबंध कर्मचारी संघ के बैनर तले आज उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को 10 सूत्री मांग पत्र भेजा गया. अनुबंध कर्मियों का कहना है कि विगत 17 वर्षो से अनुबंध कर्मी सेवा दे रहे है । वर्त्तमान में जिस तरह से मंगाई बढ़ी है,उस आधार पर हम सभी का मानदेय कभी नहीं बढ़ा,जिस कारण हम सभी को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है । इतना अल्पवेतन में घर परिवार चलाना भी मुश्किल हो रहा है।स्वास्थ्य विभाग आकस्मिक/आवश्यक सेवा होने के कारण सभी अनुबंध कर्मी पूजा त्यौहारो में भी जनता के सेवा में लगे रहते है.उसके बाद भी मानदेय कम है.मांग पत्र में अनुबंध कर्मियों ने पुलिस विभाग के तर्ज पर वर्ष में 13 महीना का मानदेय का भी मांग किया है.एक ही काम के लिय स्थायी कर्मी को अधिक वेतन और उसी काम के लिय अनुबंध/आउट शोर्सस को कम मानदेय दिया जाता है.इसलिय कर्मियों ने समान काम का समान वेतन/मानदेय का भी मांग रखा है. कर्मियों ने मांग पत्र में यह भी लिखा है कि पूर्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समान काम का समान वेतन/मानदेय व अन्य का वादा किया था जिसका लाभ स्वास्थ्य विभाग अन्तरर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में कार्यरत अनुबंध कर्मियों को नही मिला है.इस मौके में मोनिका मरांडी,स्नेहलता बास्की,सुसाना सोरेन,एलि बागे,अग्नेश हेम्ब्रम,एनी श्वेता टुडु,रोजमेरी सोरेन,पुष्पा सोरेंग,संतोशीला किस्कु,सोनिया कुमारी,नेली रोजमेरी मरांडी,सुशीला कुमारी,नीलम सोरेन,सुपल्लवी सोरेन,रोजलिन हांसदा,रीता कुमारी,स्वपना मुर्मू,रीता सोरेन,सुलेखा टुडु,स्तुति स्टेला मुर्मू,मेरी असुनता मुर्मू,सुनीति बास्की,मीना मरांडी,सावित्री हांसदा आदि उपस्थित थे।
संघ दुवारा निम्नलिखित मांगो का आवेदन दिया गया :
(1) हम सभी अनुबंध कर्मियों को समान काम का समान वेतन/मानदेय दिया जाय ।
(2) सातवे वेतन के तर्ज पर अनुबंध कर्मियों को मानदेय दिया जाया ।
(3) अनुबंध कर्मियों को ग्रेड पे /लेबल पे दिया जाय ।
(4) कर्मी के आश्रितों को अनुकम्पा में नौकरी दिया जाय ।
(5) स्वास्थ्य सेवा आवश्यक सेवा होने के कारण पुलिस विभाग के तर्ज पर वर्ष में 13 महीने का मानदेय दिया जाय ।
(6) वर्ष में दो बार महगाई भत्ता दिया जाय ।
(7) आयुष्मान भारत योजना / अबुवा स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत हम सभी अनुबंध कर्मियों को भी निःशुल्क चिकित्सीय लाभ दिया जाय ।
(8) अनुबंध कर्मियों का निःशुल्क जीवन बीमा किया जाय ।
(9) पेंशन की सुविधा दिया जाय ।
(10) सभी अनुबंध कर्मियों को प्रोत्साहन राशि दिया जाय ।
कल शाम को संघ के सदस्यों ने दुमका विधायक सह पूर्व मंत्री बसंत सोरेन को भी मिलकर मांग पत्र दिया.इसपर विधायक जी ने सकारात्मक आश्वासन दिया।इसके साथ साथ संघ ने विधायक से 3 महीने का बकाया मानदेय के लिये भी गुहार लगाया आज सूत्रों से पता चल रहा है कि फण्ड सभी ब्लॉक को भेज दिया गया है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/4iy7