डीआईजी सुदर्शन मंडल ने जरमुंडी एसडीपीओ कार्यालय का किया निरीक्षण निरीक्षण के दौरान विभिन्न थाना प्रभारी को कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने का दिया निर्देश
बासुकीनाथ। डीआईजी सुदर्शन मंडल ने मंगलवार को जरमुंडी एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कागजातों, विभिन्न कांड के अनुसंधान से सम्बंधित कागजातों की जांच किया। उन्होंने जरमुंडी अनुमंडल क्षेत्र में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक में पुलिस गश्ती बढ़ाने और आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने का निर्देश दिया। इस दौरान डीआईजी सुदर्शन मंडल ने बताया कि जरमुंडी में वर्ष- 2018 में नया अनुमंडल पुलिस कार्यालय बना है। इसके रिकॉर्ड के संधारण, विभिन्न केस की जांच, अभिलेख व संचिकाओं के रखरखाव की जांच की। इस मौके पर जरमुंडी एसडीपीओ शिवेंद्र, जरमुंडी पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी दयानंद साह, तालझारी थाना प्रभारी संतोष कुमार, जामा थाना प्रभारी जितेंद्र साहू, रामगढ़ थाना सुगना मुंडा, हंसडीहा थाना प्रभारी, सरैयाहाट थाना प्रभारी, एसआई अनुज यादव, डीआईजी रीडर सहित कुल छह थाना के प्रभारी और पुलिस निरीक्षक के अलावा जरमुंडी एसडीपीओ कार्यालय के रीडर, सहायक पुलिस एवं अन्य मौजूद थे।