पंचायत समिति की बैठक में उपस्थित नहीं हुए विधुत विभाग के कर्मी, मांगा गया स्पष्टीकरण

104

जामा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को प्रखंड प्रमुख बसंती ज्योतिका मुर्मू की अध्यक्षता में पंचायत समिति की मासिक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उपप्रमुख पूनम देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव एवं संबंधित सभी विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित हुए। बैठक के दौरान बीडीओ ने प्रखंड क्षेत्र में संचालित सभी विभागों की योजनाओं की क्रमवार समीक्षा की। जिसमें सदस्यों ने मुख्य रूप से बाल विकास परियोजना में केंद्र संचालन ठीक ढंग से संचालित नही किये जाने, जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों द्वारा राशन का वितरण ठीक ढंग से नही करने की शिकायत मिली। बीडीओ ने सभी आंगनबाड़ी केंद्र को निर्धारित समय पर खोलने, दुकानदारों को राशन वितरण में सुधार करने एवं सही मात्रा में राशन वितरण करने का निर्देश दिया।  खासकर आंगनबाड़ी केंद्रों में वाटर फिल्टर सहित सभी अन्य व्यवस्था को अविलंब दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया।उन्होंने कहा कि बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को शीघ्र निजी स्थानों पर संचालित केंद्र को सरकारी भवनों में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान के तहत शत प्रतिशत बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य पूरा किया जाना है। वहीं बताया गया है कि कालाजार और टीबी से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान चलाकर गांव को कालाजार और टीबी मुक्त करने का लक्ष्य हासिल करना है। अनाज वितरण से संबंधित शिकायत पर बीडीओ ने कहा कि जहाँ से भी जन वितरण प्रणाली के दुकानों से राशन वितरण की शिकायत आयेगी वहां कार्यवाही की जायेगी। इसलिए सभी दुकानदार राशनकार्ड धारी लाभुकों के बीच सही मात्रा में राशन का वितरण करेंगे। इसके अलावा सुखाड़ राहत योजना में किसानों से आवेदन जमा कराने, केसीसी ऋण लेने के लिए किसानों को प्रेरित करने के साथ आवेदन करने, ग्रामीण विकास में मनरेगा सहित अन्य पेंडिंग योजना पूर्ण करने एवं लंबित प्रधानमंत्री आवास योजना को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बीडीओ ने बताया कि नए वित्तीय वर्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य नहीं मिलने के कारण संख्या निर्धारित नहीं किया जा सका है वहीं लक्ष्य मिलते ही पीएमवाई, विधवा आवास सहित अन्य आवश्यक निर्णय लिया जायेगा। साथ ही कहा कि विधवा या योग्य वंचित लाभुक पेंशन योजना एवं आवास योजना का आवेदन दे सकते है। बैठक में बिजली विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित नही होने के कारण स्पष्टीकरण मांगा गया है। मौके पर सीडीपीओ पूनम टोप्पो, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमेश उंराव, सीआई जितेंद्र कुमार साह, सांसद प्रतिनिधि इंद्रकांत यादव एवं सभी पंचायत समिति सदस्य, एई, जेई सहित सभी विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/mk7m

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *