बिरनी। बिरनी प्रखंड के केंदुआ पंचायत अंतर्गत गांडों गांव के वार्ड सदस्य गुल्ली महतो द्वारा अपने पंचायत में कार्यरत रोजगार सेवक दीनदयाल प्रसाद वर्मा के द्वारा केंदुआ पंचायत में चल रहे योजनाओं में पैसा लेने का आरोप लगाते हुए मनरेगा आयुक्त रांची को एक आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि मेरे पंचायत में चल रहे योजनाओं से अभिकर्ता व पंचायत के लोगों से पैसा मांगा जाता है और लाभुकों के द्वारा पैसा नहीं देने पर कार्य को रोक दिया जाता है और परेशान किया जाता है। रोजगार सेवक नियमित रूप से पंचायत भवन में आते भी नहीं हैं। उदाहरण के तौर पर उन्होंने कहा ग्राम गांडो में आम बागवानी ममता देवी को दिया गया है। जिसका कोड नंबर 17/83 है। इस योजना में लगभग 2 वर्ष हो चुका है इसके अभी तक केवल मजदूरी के रूप में 20000 भुगतान हुआ है। बाकी का पैसा भुगतान नहीं किया गया वहीं दूसरी और पशु शेड सुभाष प्रसाद वर्मा को दिया गया है। इसमें भी केवल मजदूरी का ही भुगतान किया गया है। इस तरह पंचायत में कई ऐसे उदाहरण है जो कि पैसा लेकर काम किया है और लोगों को परेशान करता है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/i64u