सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने की शिकायत पर जांच के लिए पहुंचे कार्यपालक अभियंता

IMG-20230119-WA0083
मेहरमा। ठाकुरगंगटी प्रखंड के परासी-सिरसा पीडब्लूडी मुख्य सड़क निर्माण कार्य में उपयोग किया जा रहा घटिया किस्म का छर्री एवं सामग्री को लेकर ग्रामीणों के द्वारा विरोध एवं शिकायत पर गुरुवार को गोड्डा पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता मुन्नालाल, महागामा अवर प्रमंडल के अजय कुमार पांडेय पहुंचे और बिहारी गांव के पास हो रहे सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कार्यों से संबंधित जानकारी पंकज झा से हासिल किया। साथ ही कार्य को देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। वहीं घटिया सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने भी अधिकारी को खरी-खोटी सुना दिया। जिस पर अधिकारियों ने जवाब देने की वजाय वहां से चलते बने। इधर खानापूर्ति के नाम पर अधिकारियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगाया जा रहा छर्री का नमूना संग्रह कर जांच कराने की बात कह कर लोगों को भरोसा दिलाया। बताते चलें कि घटिया सड़क निर्माण को लेकर ठाकुरगंगटी प्रखंड प्रमुख पति सह संथाल परगना संघर्ष मोर्चा के जवाहर लाल यादव ने उपायुक्त से टीम गठित कर संवेदक के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की मांग को लेकर गुरुवार से परासी चौक पर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए हैं।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/mjod

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *