ई – विद्या बाहिनी पोर्टल पर उपस्थिति नहीं होने से किया स्पष्टीकरण

संवाददाता, मसलिया/ प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मसलिया जियाउल हक के पत्रांक 148 दिनांक 25 फरवरी 2023 के आलोक में 55 शिक्षकों को स्पष्टीकरण किया है। श्री हक ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रखंड के 55 प्राथमिक तथा मध्य विद्यालय के शिक्षकों ने 25 फरवरी 2023 को ई – विद्या बाहिनी पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज नहीं किया है। वैसे शिक्षकों को पत्र मिलते ही दो दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण मसलिया कार्यालय में जमा करें। संतोषजनक नहीं होने पर वैसे शिक्षकों को आगे की कार्रवाई की जायेगी। जानकारी के मुताबिक प्रखंड के संकुल संसाधन केंद्र आदर्श मवि लहरजोरिया से तीन, मवि मसलिया बालक से नौ, मवि गम्हारिया से दो, मवि खैरबनी से आठ, मवि कुसुमघाटा से चार, मवि मकरमपुर से दो, मवि पिंडारी से पांच, मवि गोवासोल से तीन, उमवि बेलगंंजिया से आठ, उमवि कालीपाथर से दो, मवि पिपरा से एक, उमवि भंगाहीड़ से सात व उमवि कर्माटांड़ से एक को मिलाकर कुल 55 शिक्षक – शिक्षिकाओं का नाम शामिल हैं।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/bzpo

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *