माले नेता राजेश सिन्हा पहुंचे,दवा दुकानदारों व ड्रग इंस्पेक्टर अरुप रतन साह की मौजूदगी में किया पुलिस के हवाले
गिरिडीह। गिरिडीह के चंदौरी रोड में गुरुवार को फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर धराया, कई दिनो से ड्रग इंस्पेक्टर बनकर कई लोगो को चूना लगाया।इस बाबत एक दवा दुकान में खबर मिलते ही लोगो ने उसे धरा और तत्काल इसकी सूचना ड्रग इंस्पेक्टर अरुप रतन साह सहित दवा युनियन सचिव सुजीत कपिसवे सहित अन्य को दी। इस बाबत गिरिडीह ड्रग इंस्पेक्टर ने टाउन थाना प्रभारी आर एन चौधरी को तत्काल फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर को थाना ले जाकर पूछताछ की बात कही।वही जिस बुलेट पर वह घुमकर तसीली कर रहा था उस पर झामुमो का सदस्य लिखा हुआ मिला। श्री सिन्हा ने कहा कि फर्जी कार्य कोई भी कर रहा है, प्रशासन इसकी जांच करेगी ही,किंतु जिस पार्टी का बोर्ड लगाकर वह घूम रहा था उस पार्टी के अधिकारियों को भी जांच करनी चाहिए कि आखिर पार्टी का नाम कौन खराब कर रहा है,उसपर भी कार्रवाई हो।