जामा ´I जामा प्रखंड के सिमरा पंचायत के कुरुमटांड़ गांव के किसान हरेन्द्र प्रसाद यादव के पुत्र विमल कुमार यादव ने इंटर कला की परीक्षा में 87 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार सफलता हासिल की है। वह दुमका जिला में सातवां स्थान के साथ साथ +2 नेशनल उच्च विधालय में पहला स्थान प्राप्त किया है। विमल कुमार यादव की सफलता पर पिता हरेंद्र प्रसाद यादव माता सुनिता देवी सहित स्वजन काफी खुश है। विमल कुमार यादव ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता सहित +2 नेशनल उच्च विद्यालय दुमका के प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों को दिया। विमल कुमार यादव ने इंटर कला की परीक्षा में अंग्रेजी में 89, हिंदी में 80, भूगोल में 96 अर्थशास्त्र में 76, एवं कम्पयूटर में 94 प्रतिशत सहित कुल 87 प्रतिशत अंक हासिल किया। विमल कुमार यादव ने बताया कि वह आगे चलकर शिक्षक बनकर बच्चों की सेवा करना चाहता है।