
विजयपुर पुल पर टैंकर ने मारी टक्कर, पिता-पुत्र समेत महिला गंभीर घायल
जामा थाना क्षेत्र के विजयपुर पुल पर एक अनियंत्रित टैंकर ने पीछे से मोटरसाइकिल सवार सुनील मुर्मू और उनके बेटे प्रवीण मुर्मू को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ये दोनों भुटोकोड़िया पंचायत के पीपरा गांव के निवासी हैं। इस दुर्घटना में दुमका कड़हरबिल की रहने वाली बेली बेसरा को भी टैंकर ने टक्कर मार दी, जिससे वह भी घायल हो गईं।
घायलों को इलाज के लिए फूलों झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका में भर्ती कराया गया। बेहतर इलाज के लिए महिला को वहां से रेफर कर दिया गया है, जबकि पिता-पुत्र का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पाकर पंचायत के मुखिया कमीशन सोरेन ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और चिकित्सकों से उनके बेहतर इलाज के संबंध में सलाह ली।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/vgvd
