सड़क के किनारे स्थित  मोहनपुर प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में चारदीवारी नहीं रहने के कारण दुर्घटना की आशंका

IMG-20230221-WA0087
मोहनपुर। शिक्षा विभाग सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों में सुरक्षित एवं व्यवस्थित करने के नाम पर भले ही करोड़ों रुपए का बजट खर्च कर रही है लेकिन मोहनपुर प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में अब तक चारदीवारी का निर्माण नहीं हो सका। ऐसे में यहां के छात्र छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  ग्रामीणों के मुताबिक विद्यालय देवघर गोड्डा मुख मार्ग सड़क के किनारे हैं। जहां सड़क पर हर समय वाहनों का आगमन बना रहता है ऐसे में स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को वाहनों की ध्वनि से परेशानी होती है साथ ही विद्यालय में चारदीवारी नहीं होने के कारण हमेशा हादसे होने की आशंका बनी रहती है। खास बात यह है कि विद्यालय के दोनों तरफ संपर्क सड़क बनी हुई है। इसे में कभी भी हादसा हो सकता है इतना ही नहीं पशुपालक पशुओं को चरने के लिए परिसर में छोड़ देते हैं इसके चलते जहां तहां गंदगी पसरी रहती है। चारदीवारी नहीं होने से छात्र-छात्राओं को असुरक्षित माहौल में पठन-पाठन का कार्य कराना पड़ रहा है। साथ ही चारदीवारी और साइकिल स्टैंड नहीं रहने के कारण छात्र-छात्राओं के हमेशा खतरा बना रहता है। लोगों में शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगा है। बताते चलें कि मोहनपुर प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय बना हुआ है जो कि दोनों तरफ सड़क के किनारे हैं इस लिहाज से विभाग की ओर चारदीवारी का निर्माण नहीं कराया गया । ऐसे में वहां पर कभी भीअनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता बच्चों पर हमेशा खतरा मंडराता रहता है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/wmpy

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *