वेतन समझौता करा कर लौटे लखन लाल महतो के सम्मान में कल्याणी मे अभिनंदन समारोह

5

बेरमो। कोल इंडिया लिमिटेड में कार्यरत ढाई लाख से अधिक कामगारों के लंबित 11वां वेतन समझौता संपन्न कराकर लौटे जेबीसीसीआई सदस्य सह यूसीडब्ल्यू उपाध्यक्ष एवं एटक के झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष लखन लाल महतो को कल्याणी कैंटिन मे भव्य स्वागत किया गया। श्री महतो ने कहा कि वेतन समझौता मजदूर हित के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 बैठकों में मजदूरों की सुविधाओं में बढ़ोतरी को लेकर सहमति बनी थी, लेकिन अगर 11वां वेतन समझौता नहीं होने से मजदूरों में मायूसी देखा जा रहा था। अब मजदूर का चेहरा उक्त वेतन समझौते के बाद खिल उठेगा, क्योंकि इस वेतन समझौते में मजदूरों का लगभग डेढ़ गुना वेतन वृद्धि किया गया है। यूसीडब्ल्यू ढोरी के एरिया अध्यक्ष जवाहर लाल यादव और एरिया सचिव भीम महतो ने कहा कि उक्त वेतन समझौते को कराने में उनके यूनियन के लखन लाल महतो का प्रयास सराहनीय रहा है। इन्हीं के प्रयास से 11वां वेतन समझौता संभव हो सका है। शाखा सचिव जितेन्द्र दूबे ने वेतन समझौते को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर लखन लाल महतो को साधुवाद दिया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/drdd

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *