संंवाददाता, मसलिया/ जिले के टोंगरा थाना क्षेत्र के बेलियाजोर गांव में मंंगलवार की शाम के करीब चार बजे खलिहान में आग लगने पर दो किसानों का लगभग पचास हजार रुपये का धान तथा पुआल जलकर खाक हो गया है। पीड़ित किसान चुनो हेंब्रम तथा मुनु हेंब्रम से मिली जानकारी के मुताबिक घर के पिछवाड़े पर खलिहान हैं। मंंगलवार शाम को अचानक खलिहान में आग दिखाई देने लगी। हल्ला मचा कर ग्रामीणों को इकठ्ठा तो कर लिया। लेकिन खलिहान के आसपास सिंचाई पानी की व्यावस्था नहीं रहने के कारण आंंखों के सामने खलिहान पर रखे हुए धान तथा पुआल जल कर खाक हो गया। पीड़ित किसानों ने खलिहान में आग लगने से पचास हजार रुपये का क्षति होने की सूचना पदाधिकारियों को दे दिया है।