दुमका I श्रावणी मेला- 2023 में जिला प्रशासन, दुमका द्वारा निजी पार्किंग का दर निर्धारित किया गया है। निर्धारित अधिकतम दर (24 घंटा के लिए) बड़ी बस (32 सीटर से लेकर के 62 सीटर तक)-120/- प्रति बस,छोटी वाहन (चार पहिया)-80/- प्रति वाहन,ट्रेक्टर-80/-प्रति ट्रेक्टर,तीन पहिया वाहन (ऑटो/टॉटो)-40/- प्रति ऑटो/ टोटो,मोटर साईकिल-20/- प्रति मोटर साईकिल एवं साईकिल-10/- प्रति साईकिल
उपरोक्त दर निर्धारण के उपरान्त सभी पार्किंग मालिको को निम्नांकित शर्तों का अनुपालन हेतु निदेशित किया गया:-
1. जो दर निर्धारित किया गया, वह अधिकतम दर होगा। निर्धारित मूल्य तालिका प्रत्येक निजी पार्किंग के सामने (सुलभ दृष्टिगोचर स्थान पर) प्रकाशित करना सुनिश्चित करेंगे।
2. पार्किंग की व्यवस्था दुरुस्त रखेंगे।
3. पार्किंग का अभिश्रव (कैश मेमो) निश्चित रूप से रखेंगे एवं पंजी का संधारण करेंगे।