चार हजार किमी की भारत जोड़ो यात्रा के सफल समापन के बाद काँग्रेस कार्यालयों में किया गया झंडोतोलन

राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा आज जम्मू कश्मीर में हुआ समापन,राहुल गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में फहराया तिरंगा।

IMG-20230130-WA0071
साहिबगंज। भारत की एकता अखंडता,भाईचारा,सहिष्णुता को बचाने के लिए एवं विभाजनकारी ताकतों से इस देश की विविधता का बचाए रखने की खातिर, बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे को लेकर युवाओं,मजदूरों और किसानों की आवाज बुलंद करने तथा जाति,धर्म,क्षेत्र और भाषा के मतभेदों से ऊपर उठकर राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई 4000 किलोमीटर की ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा का आज कश्मीर में समापन हो गया। इस अवसर पर राहुल गांधी ने श्रीनगर कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय झण्डा फहराया।अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा भारत जोड़ो यात्रा की एकजुटता में प्रत्येक जिला एवं प्रखण्ड मुख्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के तस्वीर के साथ तिरंगा फहराने का कार्यक्रम आयोजन किए जाने का निर्देश प्राप्त हुआ था।उसी निर्देश के आलोक में साहेबगंज जिला कांग्रेस कार्यालय में महात्मा गांधी जी की तस्वीर के साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कई कांग्रेसजनों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।झंडा गीत एवं राष्ट्रगान के पश्चात सभी कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी जी के तस्वीर पर फूल चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।गांधी जी की पुण्यतिथि पर सभी कांग्रेसजन कांग्रेस कार्यालय से पदयात्रा करते हुए गांधी रोड स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पहुंचे और माल्यार्पण किया।सभी कांग्रेसजनों ने 2 मिनट का मौन धारण कर महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया।वही जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने शहर में घूम घूम कर भारत जोड़ो यात्रा पूरी होने पर राहुल गांधी जी द्वारा भेजा गया संदेशपत्र डॉ.सुमित कुमार,डॉ एन आर रॉय,डॉ असफाक अहमद एवं अन्य कई बुद्धिजीवी एवं गणमान्य लोगों के बीच वितरण किया।कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा,मुर्शाद अली,मो कलीमुद्दीन,बासुकीनाथ यादव,ओम प्रकाश साह,अज़मत हुसैन,अश्वनी आनंद,सरफ़राज़ आलम,नित्यानंद गुप्ता,मंगल पासवान,नदीम इकलाख,मो सलाउद्दीन,मो निजामुद्दीन,मो नेहाल अख्तर,अजय यादव,मुन्ना यादव,मो सद्दाम हुसैन,आदित्य यादव,मो सादिक,अनूप हर्षवाल, मो साफ़िर अन्सारी,मो सुल्तान, मो तनवीर,मो सब्दुल अंसारी,मो रमजानी,अल्ताफ हुसैन,रिज़वान अहमद,मो मोफिज़,मो परवेज, विपिन ठाकुर,मो रहीम,अली कुरैशी,जाहिद खान,वसीम अकरम,सत्यप्रकाश गोस्वामी,जमुना दास,मो इम्तियाज समीउल्लाह आज़ाद सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/2gkw

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *