वन विभाग की टीम ने जब्त किया 3 टन अवैध कोयला लदा पिकअप ट्रक

11111

शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बादलपाड़ा सुरक्षित वन क्षेत्र से वन विभाग की टीम द्वारा अवैध कोयला लदा एक पिकअप ट्रक जब्त किया गया।अवैध कोयला लदा उक्त ट्रक को वन परिसर शिकारीपाड़ा लाया गया. वनपाल जितेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि  बादलपाड़ा सुरक्षित वन क्षेत्र में पूर्व में डोजरिंग कराकर बंद किये खदान से अवैध रुप से कोयला का उत्खनन किया जाता है। इस सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम द्वारा छापेमारी की गयी. इस दौरान बादलपाड़ा सुरक्षित वन में वन विभाग की गाड़ी को देखते ही अवैध कोयला लदा एक पिकअप ट्रक को छोड़ कर चालक व कोयला माफिया फरार हो गया। करीब 3 टन अवैध कोयला लदा पिकअप ट्रक नंबर डब्ल्यूबी 37बी 6078 को जब्त किया गया। इस मामले में अवैध कोयला के कारोबारियों को चिह्नित की जा रही है। उक्त कोयला कारोबारियों के विरुद्ध शीघ ही नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी जाएगी। प्रशासन द्वारा उक्त क्षेत्र में पूर्व में जेसीबी मशीनों द्वारा अवैध कोयला खदानों व सुरंगों को डोजरिंग कर बंद करायी गयी थी पर अवैध कोयला माफियाओं द्वारा फिर से उक्त अवैध कोयला खदानों को चालू कर लिया जाता है। बादलपाड़ा सुरक्षित वन क्षेत्र के अवैध कोयला खदानों से निकली गयी अवैध कोयला साइकिल ,बाइक, जुगाड़ गाड़ी आदि से आस पास के क्षेत्र में भेजी जाती है तथा पश्चिम बंगाल के शालबदरा, ठाकुरपुरा आदि सीमावर्ती क्षेत्र में डंप किया जाता है।जहां से ट्रकों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उक्त अवैध कोयला को खपाया जाता हैं।साथ ही पिकअप ट्रक सहित मिनी ट्रकों से अवैध कोयला पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न जगहों पर खपाया जाता है।


The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/bcul

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *