पूर्व मंत्री डॉ लोइस मरांंडी रांंगा पहुंच कर ग्रामीणों के साथ किया बैठक

2222

संंवाददाता, मसलिया (दुमका)/ झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह भाजपा नेत्री डॉ लोइस मरांडी लगातार मसलिया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवो का दौरा करते हुए जनसंपर्क अभियान चलाकर वर्तमान सरकार के ऊपर लोगो से किए गए जूठा वादा एवं प्रोलोभन देकर गद्दी हासिल करने की बात करते नजर आ रहे है। डॉ लोईस मरांडी मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के रांगा पंचायत के सभी गांवो का दौरा किया। साथ ही जनसंपर्क अभियान के दौरान कहा कि मुख्य मंत्री अपने आप को आदिवासी कहते है। जबकि आज किसी भी दृष्टिकोण से आदिवासी महिलाएं एवं युवती अपने आप को सुरक्षित महसूस नही करते है। आये दिन आदिवासी युवती एवं महिलाएं दुष्कर्म का शिकार हो रहे हैं। आदिवासी महिलाओं को शोषण हो रहा है। ऐसे में आदिवासियों का मुख्यमंत्री के ऊपर से विस्वास खत्म हो रहा है। कहा कि सरकार मे आने से पहले हेमन्त सोरेन ने जनता से वादा किया था कि वे अगर मुख्यमंत्री बनेंगे तो तीन लाख का आवास देंगे, ऐसा आवास देंगे जिसमे बिजली, पानी, रसोई, शौचालय के अलावे मां बाप, बेटा बहु के लिए अलग – अलग कमरे होंगे। तीन साल बीत जाने के बाद भी किसी व्यक्ति को तीन लाख आवास नही मिला। वृद्दा पेंशन मे मिलने वाले 1000 रू0 की राशि को 3000 रू0 करेंगे। हेमन्त सरकार की इसी योजनाओं को मैं खोजने निकली हुं। अगर कोई झूठ बोलना सीखे तो हेमन्त सोरेन से सीखे।इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से दिनेश दता, सुभाष चंद्र दास, भुवनेश्वर टुडू,संजय मंडल, उज्जवल नन्दी, कृष्णा मांझी, कृष्णा मंडल, ओवेश चन्द्र मांझी, रामू खैरा, प्रभू खैरा, पिताम मांझी, राधावल्लव मांझी, राजेश हेम्ब्रम, जियालाल मरांडी, विभिषण मरांडी, नुनुधन हेम्ब्रम, परिमल हेम्ब्रम, नरेश मंडल जितेन्द्र दास, जगन्नाथ खैरा, नितिश कुमार भण्डारी,विमल मांझी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/agc9

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *