बरहरवा। प्रखंड क्षेत्र के श्रीकुंड हाईस्कूल मैदान में शनिवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को लेकर आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पाकुड़ पूर्व विधायक अकील अख्तर ने कांग्रेस पार्टी एवं स्थानीय विधायक सह मंत्री आलमगीर आलम पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के विभिन्न सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और यहां के स्थानीय विधायक सह मंत्री क्षेत्र के भोले भाले जनता को बेवकूफ बनाने और बरगलाने का काम कर रही है।उन्होंने अपने 18 साल के कार्यकाल में कोई बड़ा विकास कार्य नहीं किया है इसीलिए बड़े कार्यक्रम और भाड़े की भीड़ बुलाकर अपने नाकामी को ढकने का प्रयास कर रहे हैं।उनके 18 साल के कार्यकाल में दिल्ली और देश के कितने ही बड़े नेता और गांधी परिवार के लोगों ने यहां कदम रखा लेकिन इस क्षेत्र की जनता के लिए कोई कार्य नहीं किया।यहाँ हाथ से हाथ जोड़ों कार्यक्रम की नहीं बल्कि लोगों को सुविधाओं से जोड़ने का कार्यक्रम होना चाहिए,लोगों को रोजगार देने का,लोगों के हाथ में अच्छी व्यवस्था,अच्छा स्वास्थ्य,अच्छी मूलभूत सुविधा देने का कार्यक्रम करना चाहिए था। 50 से जायदा साल से यहाँ पर कॉंग्रेस का शासन के बावजूद पाकुड़ और साहेबगंज जिला देश में सबसे पिछड़ा कैसे,इस पर विचार होना चाहिए।कॉंग्रेस ने यहाँ के नौजवानों को बेरोजगार कर, बाहर पलायन करने पर मजबूर कर दिया है।मुसलमानों का कार्ड खेलने वाले मंत्री जी बताए अब तक इस समुदाय के लिए इस क्षेत्र में क्या किया? कितने शिक्षण संस्थान मुसलमानों को बनाकर दिया? इनकी हिम्मत नही है कि सार्वजनिक मंच पर किसी गांव में जाकर बता सके कि यहां शिक्षा या स्वास्थ्य के लिए क्या काम किया है।हाथ से हाथ जोड़ने से यहां के गरीबों का पेट नहीं चलेगा।उनके हाथों में फैक्ट्री,उनके हाथों में रोजगार, उनके हाथों में अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वस्थ व्यवस्था देना होगा। इस विधानसभा और लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस में 50 से ज्यादा सालों तक शासन किया लेकिन आज यहां एक अस्पताल तक की समुचित व्यवस्था नहीं कर पाए। एक यूनिवर्सिटी नही खोल पाए न ही कोई रोजगार के लिए कोई कल कारखाना स्थापित कर पाए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।दिल्ली से बड़े-बड़े नेताओं को बुलाकर भाषण दिलवाने से काम नहीं होगा,जिन लोगों ने जनादेश दिया है उनके लिए जमीन पर उतरकर उनकी मूल समस्याओं का हल करना होगा।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/pg32