जामा I जामा विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत पूर्व विधायक पोल मुर्मू के पुत्र जय मुर्मू ने शुक्रवार को भाजपा दुमका संथाल प्रगाना प्रमण्डलीय सम्मेलन में मुर्मू ने कॉंग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा का दामन पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के समक्ष थाम लिया। इस दौरान मरांडी ने जय मुर्मू को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इसके पश्चात मुर्मू ने पत्रकारों को बताया कि सुबे की गठजोड़ की सरकार से गरीबों का भला कभी नहीं हो सकता है। यह झूठ की सरकार है एवं जनविरोधी सरकार है। इस मौके पर पूर्व विससूत्री अध्यक्ष कालेश्वर लायक, मंडल अध्यक्ष राजू प्रसाद दर्वे, बिनोद शर्मा, विमल मराण्डी, मनोज सोरेन, चार्लेस मरांडी, रामयश मांझी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।