राज्य के पूर्व कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांंडी लोगों से मिलकर हुए रू बू रू

2

संवाददाता, मसलिया (दुमका)/  मसलिया प्रखंड क्षेत्र में पूर्व मंत्री डॉ0 लोइस मरांडी गांव गांव में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर केंद्र सरकार की उपलब्धि एवं वर्तमान राज्य सरकार के किए गए झूठे को लोगो के सामने गिना रहे है।  डॉ मरांडी रविवार को प्रखंड क्षेत्र के सापचाला पंचायत के महतोडीह गांव के आम डंगाल में जनसंपर्क अभियान के दौरान उपस्थित लोगों को बताया कि हेमंत सोरेन  लोगो से कहा था कि तुम मारो हम कफन देंगे। उनको लोगो की भलाई नही मौत चाहिए। डॉ मरांडी ने आगे कहा कि हेमंत सरकार सभी वर्ग के साथ ठगने का काम किया है। लोगो को सपने दिखाकर भोला भला जनता के भावनाओ से खिलवाड़ किया है। कहा कि न जाने कितने नौजवानों की नौकरी छीन ली है। हेमंत सोरेन बच्चा तक को नही छोड़ा। मुख्यमंत्री सुकन्या योजना को बंद कर गरीब बच्चों के साथ नाइंसाफी की है। कहा कि ग्रामप्रधान की सम्मान राशि बृद्धि करने की बात कहकर पलट गए।भ्रष्टाचार चरम पर है। आज मृत्यु प्रमाण पत्र निकालने के लिए गांधी छाप की आवश्यकता होती है।वही प्रधानमंत्री आवास के लिए दस – दस हजार की बात हो रही है। आज महिलाओं एवं युवती असुरक्षित है। आएदिन दुष्कर्म जैसे घटनाओं का अंजाम खुलेआम हो रहा जाए। लोग अपने आप को इस राज्य में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस अवसर डॉ लुइस मरांडी उपस्थित अपने कार्यकर्ताओं एवं आम लोगो के साथ मिलकर होली पर्व का शुभकामनाएं दी। एवं होली मिलन समारोह का आयोजन कर लोगो के साथ अबीर गुलाल खेल।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/6mp7

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *