कुशवाहा संघ गिरिडीह के द्वारा नवडीहा में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

सैकड़ों ग्रामीणों ने करवाया अपना इलाज , संघ की और से किया गया कंबल वितरण

IMG-20221224-WA0103
जमुआ । कुशवाहा संघ गिरिडीह जमुआ पूर्वी द्वारा शनिवार को प्लस टू उच्च विद्यालय नवडीहा में एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । शिविर की शुरूआत विधिवत् तरीके से जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ने फीता काट कर किया। इसमें क्षेत्र के कईं गणमान्य लोग उपस्थित थे । शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ कुलदीप नारायण, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ श्यामाकांत, जेनरल सर्जन डाॅ पंकज, स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ अनामिका समेत कई चिकित्सक मरीज के इलाज में जुटे थें । उक्त शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने अपना अपना इलाज निशुल्क तरीके से शिविर के माध्यम से करवाया । विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निशुल्क सेवा पाकर क्षेत्र के ग्रामीणों में ख़ुशी की लहर थी । वहीं चिकित्सकों के द्वारा कुल 210 कम्बल का वितरण गरीबों के बीच किया गया । जिसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ कुलदीप नारायण की भूमिका अहम् रही । मौके पर नवडीहा के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि ओमप्रकाश महतो, राजा बाबू, सियाटांड पंचायत के मुखिया महेन्द्र कुमार वर्मा, जानकी महतो, सुधीर कुमार वर्मा , रामानंद कुशवाहा, उपेन्द्र कुमार वर्मा, विनोद कुशवाहा आदि उपस्थित थे । 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/sxit

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *