पुस्तकों से मित्रता हमेशा लाभकारी : दामोदर गृही

जरमुंडी के कुशमाहा पंचायत में सामुदायिक पुस्तकालय का उद्घाटन

पुस्तकालय का उद्घाटन होने पर ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं ने जताई प्रसन्नता

IMG-20230306-WA0020
 बासुकीनाथ। जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत कुशमाहा पंचायत के ताराटीकर गांव में शनिवार को सामुदायिक पुस्तकालय का उद्घाटन पंचायत के मुखिया दामोदर गृही ने किया। उपस्थित ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मुखिया दामोदर गृही ने कहा कि पुस्तक से मित्रता करना बेहद लाभदायक है। पुस्तकें हमारा ज्ञान वर्धन करती हैं एवं हमेशा सुसज्जित ज्ञान को बांटने का कार्य करती है। उन्होंने इस पुस्तकालय का लाभ उठाने के लिए ग्रामीणों एवं छात्र छात्राओं को प्रेरित किया। इस मौके पर वार्ड सदस्य सहदेव मंडल, सामुदायिक पुस्तकालय ताराटीकर समिति के अध्यक्ष मिथुन पंडित, कोषाध्यक्ष जनार्दन पंडित, सचिव अशोक पंडित, उपाध्यक्ष महेंद्र पंडित, उप सचिव रीना देवी, सदस्य गोविंद पंडित, गौरीशंकर पंडित, अमीन मंडल, मिथिलेश मंडल सहित दर्जनों अन्य ग्रामीण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/otzk

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *