उलिहातु में उपराष्ट्रपति का भव्य स्वागत, भगवान बिरसा मुंडा को अर्पित की श्रद्धांजलि

खूँटी/उलिहातु: भारत के उपराष्ट्रपति C. P. Radhakrishnan एवं झारखंड के राज्यपाल Santosh Kumar Gangwar का भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती उलिहातु में आगमन हुआ। हेलीपैड पर जिला प्रशासन द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री Irfan Ansari ने उपराष्ट्रपति का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

मौके पर उपायुक्त आर. रॉनिटा एवं पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इसके उपरांत उपराष्ट्रपति एवं राज्यपाल उलिहातु स्थित Birsa Munda की जन्मस्थली पहुँचे, जहाँ उन्होंने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान उपराष्ट्रपति ने भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से आत्मीय मुलाकात की तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उपस्थित बच्चों से संवाद करते हुए उन्होंने उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इसके पश्चात वे बिरसा कॉम्प्लेक्स पहुँचे, जहाँ उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुनः माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा स्थानीय ग्रामीणों से भी मुलाकात की।

इस अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति Harivansh Narayan Singh, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, उपराष्ट्रपति के सचिव अमित खरे सहित अन्य गणमान्य अतिथि एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/3w0d

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *