हँसडीहा बैंक डकैती मामला: दो अपराधी गिरफ्तार, 13,300 रुपये बरामद

हँसडीहा थाना क्षेत्र में 8 अगस्त 2024 को इंडियन बैंक शाखा हँसडीहा में हुई डकैती मामले में पुलिस ने सफलता हासिल की है। इस मामले में अपराधियों ने बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर 18.96 लाख रुपये लूट लिए थे। घटना के बाद, पुलिस अधीक्षक, दुमका ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जरमुण्डी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया।

तकनीकी अनुसंधान के आधार पर 9 अक्टूबर 2024 को पुलिस ने दो अपराधियों—रंजीत दास उर्फ रंजीत सक्सेना (32 वर्ष) और दीपक यादव उर्फ दुर्गा यादव (40 वर्ष)—को गिरफ्तार किया। दोनों ने पूछताछ के दौरान डकैती में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और अन्य साथियों के नाम भी उजागर किए। पुलिस अब अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से कुल 13,300 रुपये की राशि और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार अपराधियों के नाम:

  1. रंजीत दास उर्फ रंजीत सक्सेना, उम्र 32 वर्ष, निवासी बम्पास टाउन घनगौर, देवधर।
  2. दीपक यादव उर्फ दुर्गा यादव, उम्र 40 वर्ष, निवासी नीमा, रजौन, बाँका (बिहार)।

बरामद सामान:

  1. वीमो कंपनी का मोबाइल, Jio नंबर: 9341657772
  2. वीभो कंपनी का काला रंग का मोबाइल, Jio नंबर: 7856994140
  3. ACE बव का काला रंग का मोबाइल, Airtel नंबर: 7739723178
  4. 13,300 रुपये नकद

इस छापामारी में एसआईटी की टीम के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार कच्छप, जरमुण्डी थाना प्रभारी श्यामानन्द मंडल, और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे।

पुलिस अब फरार अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है, और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार करने की उम्मीद है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/rptd