हजारीबाग I हजारीबाग के ऐतिहासिक रामनवमी महापर्व में डीजे एवं अन्य व्यवस्था को लेकर सरकार एवं प्रशासन की ओर से लगाए गए प्रतिबंध पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जयसवाल ने जमकर विधानसभा में बवाल काटा । विधायक ने विधानसभा में भगवान श्री राम का नारा लगाते हुए कहा, “कि जो भगवान श्री राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं”। ऐसा नारा देते हुए पूरे विधानसभा में सभी भाजपा के विधायकों ने भगवान श्री राम का नाम को गुंजायमान किया। विधायकों ने एक स्वर में सरकार एवं सरकार की नीति का निंदा करते हुए कहा, कि जो भगवान की महिमा को नहीं समझते हैं । उन्हें समझने की आवश्यकता है। यदि भगवान की महिमा पर किसी भी प्रकार की बखान करने में रोकथाम या मनोरंजन करने में अडचन पैदा की जाती है। तो ऐसी स्थिति में इसका विरोध करना अति अनिवार्य है। जिसमें सदर विधायक मनीष जायसवाल, मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, सिमरिया विधायक किसुन दास, बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो सहित कई अन्य विधायकों ने इस बात की कड़ी निंदा करते हुए विधानसभा में बेल पर चले गए, और रामनवमी में किसी भी प्रकार की विघ्न पैदा होने पर बर्दाश्त नहीं करने की बात कही।
हजारीबाग रामनवमी मे प्रतिबंध को लेकर विधानसभा में बिखरे विधायक
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/tilg