शहरी स्वास्थ्य केंद्र में बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच आज

IMG-20221216-WA0068
गोड्डा। बुजुर्गों के लिए खुशखबरी है। हर माह के तीसरे शनिवार को राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन गोड्डा के तत्वावधान में जिला मुख्यालय के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रौतारा में बुजुर्गों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में दिनांक 17 दिसंबर 2022 को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रौतारा में मासिक बुजुर्ग दिवस कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप में रक्तचाप, मधुमेह, बहरापन, दंत रोग, दृष्टि दोष, कोविड-19 आदि रोगों की निशुल्क जांच बुजुर्ग करा सकते हैं। जिला स्वास्थ्य प्रबंधक जयशंकर ने बताया कि कैंप का समय 11 बजे पूर्वाह्न से 3 बजे अपराह्न तक है। कैंप में वृद्धावस्था में शारिरिक बदलाव, वृद्धावस्था में सामान्य समस्याएं, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्यवर्धक भोजन, दवाओं का प्रबंधन अकेले खुश कैसे रहें, आंख की रोशनी को कैसे ठीक रखें आदि सलाह विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/8nzt

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *