हेलो पुलिस पब्लिक कार्यक्रम आयोजित 

IMG-20230315-WA0046
देवीपुर। थाना क्षेत्र अन्तर्गत झुण्डी पंचायत के तिलोना गांव में देवघर एसपी सुभाषचन्द्र जाट के निर्देशानुसार हेलो पुलिस पब्लिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं इस कार्यक्रम के दौरान झुणडी पंचायत मुखिया लखनमुनि बास्की, देवीपुर थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह , पंचायत समिति गीता देवी एवं वार्ड सदस्य समेत कई ग्रामीणों उपस्थित थे। वही कार्यक्रम के दौरान देवीपुर थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि मोटरसाइकिल ड्राइव करते समय शराब का सेवन ना करें और हेलमेट पहनकर ही सफर करेंं। क्योंकि दिनों दिन दुर्घटना की संख्या बढ़ती जा रही है। हेलमेट पहनकर सफर करने से जीवन सुरक्षित रहेगी। यह भी कहा कि किसी प्रकार की घटना की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दें। कानून को अपने हाथ में ना ले इसके लिए पुलिस जनता की सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध में है इस मौके पर कई लोग मौजूद थे। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/tfy6

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *