हेमंत सरकार युवा विरोधी सरकार है , झारखंड से इसे उखाड़ फेंकने की जरूरत है : रंजीत राय 

IMG-20221220-WA0102


गिरिडीह। मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा गिरिडीह के द्वारा झारखंड में नियोजन नीति रद्द करने एवं झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा गिरिडीह जिला के अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने किया । श्री राय ने कहा कि यह सरकार युवा विरोधी है विकास विरोधी है इस सरकार को झारखंड से उखाड़ फेंकने की जरूरत है,2021 में जब ये सरकार नयी निजोयन नीति बनाई थी,उसी से समय भारतीय जनता पार्टी ने कहाँ था कि ये नीति असंवैधानिक है, यह निश्चित रूप से निरस्त होगी। मौके पर युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मिथुन चंद्रवंशी ने बताया कि इस सरकार में किसी का भला नही होने वाला है, यह सरकार की वादाखिलाफी है, इनकी घोषणाएं सिर्फ कागजों पर होती है। वही युवा मोर्चा के जिला महामंत्री शंभू कुमार शर्मा ने बताया कि झारखंड सरकार की मंशा बिल्कुल साफ नहीं है यह युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है झारखंड में किसी का भविष्य सुरक्षित नहीं है जमीन की सरकार में नैतिकता नाम की चीज नहीं है। जिला उपाध्यक्ष आकाश सिंह ने बताया कि झारखंड सरकार को कोई कार्य करना ही नहीं है यह सिर्फ घोषणा करते हैं और मुकर जाते हैं ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। मंडल अध्यक्ष सौरभ सिन्हा ने कहा कि नियोजन नीति रद्द होने के खिलाफ सरकार अब सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कर रही है जिसका भी कोई भी औचित्य नहीं निकलने वाला है यह सिर्फ समय की बर्बादी है। मौके पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रंजीत कु राय, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नू कांत, मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे, गौरव विश्वकर्मा, गौतम भदानी, श्रेयांश सिन्हा, संजीत कुमार सोनू, सुरेंद्र लाल, अमित आर्य, ईश्वर दास, गुलाब सिंह, बबलू दास, राजेश विश्वकर्मा, राजू राम, जय मंडल, मिथुन, धीरज, सूरज, पुष्कर सिन्हा सहित सैकड़ों की संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/7499

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *