कहा,अब तो हिन्दुस्तान के रुप में हिन्दु राष्ट्र ही है
गिरिडीह। शहर के मकतपुर में शांति भवन में आयोजित श्रीमद्भावगत कथा में कथावाचन करने यूपी के उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज शनिवार को गिरिडीह पहुंचे. श्रद्धालुओं के बीच कथा का श्रवण करने के बाद मीडिया के कई तीखे सवालों का जवाब भी भाजपा नेता ने अपने अंदाज में दिया.उन्होंने हेमंत सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि अब तो दिल्ली के केजरीवाल सरकार के तर्ज पर हेमंत सरकार के भष्ट्राचार की चर्चा पूरे देश में है. झारखंड की जनता अब मान रही है कि पांच साल के लिए बनी हेमंत सरकार सिर्फ लूटने के लिए सत्ता में आई है. एक सवाल के जवाब में साक्षी महाराज ने कहा कि कोरोना काल में हेमंत सरकार के दबाव में उन्हें क्वांरटीन नहीं, बल्कि पूर्व जिलाधिकारी ने गिरफ्तार किया था. लेकिन उनकी गिरफ्तारी के कारण राज्य में अशांति फैलती, हालात को देखते हुए हेमंत सरकार के इशारों पर उन्हें मुक्त भी कर दिया गया.क्योंकि उन्हें यूपी से लेकर पूरे देश में वीआईपी सुरक्षा मिला हुआ है. ऐसे में फिर किसी वीआईपी को गिरफ्तार करने का अधिकार किसी जिले के जिलाधिकारी को भी नहीं है. एक अन्य सवाल के जवाब में भाजपा सांसद ने बागेशवर धाम सरकार के हिन्दु राष्ट्र की मांग को खारिज करते हुए कहा कि आजादी के वक्त बंटवारे में जिन्ना और जिन्ना विचार वालों ने अपने धर्म के अनुसार अलग देश पाकिस्तान मांग चुके थे. अब तो हिन्दुस्तान के रुप में हिन्दु राष्ट्र ही है. फिर हिन्दू राष्ट्र की मांग क्या करना, क्योंकि राम राज्य की तर्ज पर हर समुदाय भारत में अपनी आजादी से अपने धर्म को मान रहा है.