जंगली हाथियों का झुंड फुटबेड़िया जंगल पहुंचे, वन विभाग टीम परेशान

3

संवाददाता, मसलिया/ वन विभाग के टीम बुधवार दिन भर लाख प्रयास के बावजूद भी जंगली हाथियों का झुंड को मसलिया प्रखंड क्षेत्र से खदेड़ कर भागा नहीं सके हैं। गुरुवार को अहले ही 21की संख्या में जंगली हाथियों का झुंड टोंगरा थाना क्षेत्र के फुटबेड़िया जंगल में डेरा डाल दिया है। जानकारी के मुताबिक बीते दिनों गोड़माला पलाश जंगल के 11 हाथी के साथ तरणी पहाड़ के 10 जंगली हाथियों की झुंड एक साथ मिल कर बढ़ने पर 21हो गया हैं। बुधवार को हाथियों का झुंड देखने गये गोड़माला गांव के एक बच्चे सहित महिला बहियार में गिर कर चोटिल हो गया था। इधर जंगली हाथियों का झुंड फुटबेड़िया जंगल में डेरा डाल देने से गरीब परिवार के महिलाओं का जंगल में शाल पत्ता चुनने नहीं गयी है। वन विभाग के टीम भी फुटबेड़िया जंगल में है। जंगली हाथियों की डर से प्रखंड के गोलपुर, फुटबेड़िया, बेलियाजोर, भूल, होंंजा, मोहनपुर, गोड़माला, बरमेसिया, दुखियाडीह, आसनसोल, दतियारपुर, सादीपुर, पाथरियापाड़ा गांव के लोगों का नींद हराम हो गया है। रातभर जगकर हाथियों का झुंड को गांव के भीतर प्रवेश नहीं करने दिया जाता है। 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/dwuk

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *