हिन्दुस्तान स्काउट एण्ड गाईड का बैठक आयोजित

2

जामा/ जामा प्रखंड मुख्यालय स्थित विकास भवन में रविवार को हिन्दुस्तान स्काउट एण्ड गाईड दुमका जिला का एक बैठक जिला सचिव बीरबल दास के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक के दौरान हिन्दुस्तान स्काउट एण्ड गाईड दुमका जिला समिति का विस्तार करने को लेकर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला सचिव बीरबल दास ने बताया कि हिन्दुस्तान स्काउट एण्ड गाईड दुमका जिला का एक बैठक करने का निर्देश हिन्दुस्तान स्काउट एण्ड गाईड झारखण्ड राज्य के राज्य मुख्यालय से प्राप्त निर्देश के आलोक में किया गया। जिसमें दुमका जिला में स्कॉउटींग के कार्यों में गति प्रदान करने का निर्णय लिया गया। साथ आगामी 26- 27 मार्च को रांची में आयोजित राज्य कार्यकारिणी राज्य परिषद की बैठक में भाग लेने को लेकर आवश्यक तैयारी की गई। जिसमें बैठक के दौरान समिति के निरंजन दास, फोनी कुमार लायक, महेंद्र दास, दिलीप कुमार दास, बिनोद राय, मीतु कुमारी, प्रियंका कुमारी, संगीता कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/5kfd

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *