हज़ारीबाग़। इस दौरान हज़ारीबाग़ सांसद जयंत सिन्हा,उपायुक्त नैंसी सहाय,तथा पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। इस औपचारिक मुलाकात के दौरान सांसद श्री सिन्हा ने महामहिम राज्यपाल को हजारीबाग की सुप्रसिद्ध सोहराई कला का फोटो फ्रेम भेंट किया।महामहिम के चतरा एवं कोडरमा जिला भर्मण के वापसी के क्रम में हज़ारीबाग़ के परिसदन में रुके।इस दौरान सहायक समाहर्ता शताब्दी मजूमदार,सदर अनुमंडल पदाधिकारी विद्याभूषण कुमार मौजूद रहे।