देवघर। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने देवघर परिसदन में आम जनता से मुलाकात की एवं उनकी समस्याओं से अवगत हुए। उन्होंने सरकार की योजनाओं के लाभ आम जनता को मिल रही है या नहीं इसकी भी जानकारी ली।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सड़क मार्ग से गोड्डा से देवघर आने के क्रम में भी जनता से मुलाकात किया एवं उनकी समस्याओं को सुना। सड़क मार्ग से आने के क्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी ने जमुनिया स्थित सिदो कान्हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत जनता से वार्ता की। वहीं देवघर के मोहनपुर एवं चोपा मोड़ स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं जनता का अभिवादन भी स्वीकार किया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा कृषि मंत्री बादल, राजमहल सांसद विजय हांसदा, पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव, महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह, देवघर उपायुक्त, मंजूनाथ भजंत्री, पुलिस अधिक्षक, सुभाष चंद्र जाट एवं जिला के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।