सैकड़ों लोगों ने थामा कांग्रेस पार्टी का दामन 

राष्ट्र सेवा में समर्पित काँग्रेस के योगदान को जमुआ विधानसभा में आगे बढ़ाना है : डॉ मंजु कुमारी

IMG-20230208-WA0054
जमुआ। काँग्रेस सदस्यता सह सम्मान समारोह का आयोजन ग्राम पंचायत चितरडीह के ग्राम खरिक्वाताड़ में जुमदली मियां के अध्यक्षता में किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ मंजु कुमारी ने सभा को संबोधित करते हुए कही के इस वक्त पुरे भारत वर्ष को नफ़रत से मुहब्बत की ओर ले जाने वाली पार्टी काँग्रेस ही है । हम सभी का ये कर्तव्य है के हम सभी के लिये समर्पित काँग्रेस पार्टी के लिये हम सभी को भी समर्पित रहना होगा 
साथ ही जमुआ विधानसभा एक पिछडा विधानसभा है ।हमारा ये प्रयास होगा के अगर सभी ने मेरा साथ दिया तो जमुआ को विकास के मुद्दे पर प्रथम स्थान पर जमुआ को ले जाएंगे । 
वहीं सभा को संबोधित करते हुए विशिष्ठ अतिथि प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष जुनैद आलम ने कहा के आज के समय काँग्रेस पार्टी ही हम सभी का खेवनहार है । साथ ही जमुआ प्रखंड के विकास कार्यों के लिये एवं हर सुख दुःख में आप सभी के लिये 24 घण्टा उपस्थित हुँ । एवं झारखण्ड सरकार के द्वारा सभी जन कल्याणकारी से आच्छादित और लाभान्वित कराने का पुरा पूरा प्रयास करता रहुँगा ।
वहीं सभा को संबोधित करते हुये सेवानिवृत्त शिक्षक सह समाजसेवी जय प्रकाश सिंह ने कहा के शिक्षा के विकास पर प्रकाश डाला और शिक्षा के छेत्र में उचित संसाधन की माँग भी किया । इसी परिप्रेक्ष्य में जुमदली मियां ने कहा के जमुआ विधानसभा सभा विकास के पथ पर ले जाने के लिये डॉ मंजु जी को विधायक बनाये जाने की आवश्यकता है जिसे इस हम सभी काँग्रेस पार्टी के बैनर तले जमुआ विधानसभा सभा मे परचम को लहरायेंगे ।
इस कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं ने काँग्रेस पार्टी का दामन थामा । साथ ही कार्यकर्ताओ को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रुप से जयप्रकाश सिंह जुमदली मियां अशोक हाजरा व ख़ालिद सबा अनिल महथा लियाक़त अंसारी सहादत अंसारी अख्तर अंसारी रामन्नद कुशवाहा सहित हजारों ग्रामीण वा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/b2ze

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *