अपनी झोली भरने में मस्त है झारखंड सरकार-- संदीप कुशवाहा
बड़कागांव I आजसू पार्टी के केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार 13 अप्रैल को हजारीबाग समाहरणालय में सामाजिक न्याय मार्च निकाल कर उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा गया। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा के नेतृत्व में बड़कागांव से तकरीबन 250 कार्यकर्ता हजारीबाग के लिए रवाना हुए। मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा ने कहा कि सरकार के जनविरोधी नीतियों एवं स्थानीय नीति, नियोजन नीति, पिछड़ा वर्ग को आरक्षण, बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिलना, बेरोजगार छात्रों को बेरोजगारी भत्ता, तीन लाख का आवास, महिलाओं को चूल्हा चौकी के लिए 2000 रुपए प्रति माह, अवैध उत्खनन, शिक्षा नीति स्वस्थ नीति एवं भ्रष्टाचारी के खिलाफ यह सामाजिक न्याय मार्च है। जिसमें आजसू पार्टी के सभी अनुषंगी इकाई के पदाधिकारी, प्रखण्ड कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों, पंचायत कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य के तमाम पदाधिकारियों एवं सदस्य, बुद्धिजीवी मंच के तमाम पदाधिकारियों एवं सदस्य, जिला कमेटी के तमाम पदाधिकारी, नगर एवं सभी पदाधिकारी एवं सदस्य, केंद्रीय कमेटी के तमाम पदाधिकारी एवं सदस्य, युवा मोर्चा के तमाम पदाधिकारियों एवं सदस्य, महिला मोर्चा के तमाम पदाधिकारियों एवं सदस्या, चूल्हा प्रमुख, ग्राम प्रभारी, क्षेत्रीय प्रभारी भाग ले रहे है। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी ने महाठगबंधन की सरकार को झूठ और फरेब के नीति के खिलाफ राज्य के सभी जिलों में सामाजिक न्याय मार्च निकाला जा रहा है। इस सरकार से राज्य का भला होने वाला नहीं है। सरकार और उनके मंत्री केवल और केवल ठेकेदारी करने में लगे हुए हैं। झारखंड के खनिज संपदा को लूट कर अपना घर भरने में लगे हुए हैं। राज्य की जनता ठगा सा महसूस कर रही है। गढ़वा जिले में बालू के अभाव में गरीब परिवार अपना घर तक नहीं बना पा रहे हैं। वही आजसू पार्टी के बड़कागांव प्रखंड प्रवक्ता तपेश्वर कुमार तापस ने कहा कि बालू के मुद्दे पर सरकार, मंत्री और जिला प्रशासन चुप्पी साधे बैठे हैं। आने वाले दिनों में भी आजसू पार्टी के एक एक कार्यकर्ता झारखंड से ऐसी सरकार को सत्ता से बेदखल करने का कार्य करेगी। यह सरकार सिर्फ और सिर्फ हवाबाजी करने में लगा हुआ है झारखंडी आवाम का क्या होगा इससे कोई मतलब वर्तमान सरकार को नहीं है। झारखंडी जनता से हेमंत सोरेन का कोई मोह माया नहीं है। मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा ,प्रखंड सचिव मनोज दांगी, प्रखंड प्रवक्ता तपेश्वर कुमार तापस ,कामेश्वर महतो, रवि राम, राजा खान ,तुलेश्वर राम ,विनोद महतो, सब्बू खान,कमलेश कसेरा, मोबिन अंसारी ,फिरोज खान, अरुण कुमार महतो, शंकर मिश्रा, राज मेहता नारायण महतो, रामेश्वर महतो, निर्मल महतो, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर तुरी, अजित कुमार मेहता, हुलास प्रसाद दांगी, गोपाल महतो , बादल कुमार ,मोहित कुमार, कृष्णा कुमार,महेंद्र कुमार,मनोज रजक ,सुरेश गिरी, भारती महतो,कमल नाथ महतो ,भोला चौधरी, जगदेव महतो ,सुरेश दांगी सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।