ईचागढ़ I जिला के उत्पाद व जिला के पुलिस इन दिनों अबैध शराब के खिलाफ काफी सख्त नजर आ रहे हैं। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के झाडूवा जंगल के सीतानाला में बुधवार को ईचागढ़ पुलिस द्वारा दो अवैध देसी महुआ शराब भट्टी को ध्वस्त कर विनष्ट कर दिया गया। वहीं करीब पांच सौ केजी जावा महुआ को भी विनष्ट कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सुचना के आधार पर जानकारी मिली थी कि झाडूवा गांव के सीतानाला में अवैध शराब चुलाई का धंधा किया जा रहा है। इस सुचना पर ईचागढ़ पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम बनाकर छापेमारी किया । छापेमारी के दौरान एक सुनसान जगह पर जंगल में अवैध शराब भट्टी चलाते हुए मिल गया। पुलिस को देखते ही शराब माफिया मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा भट्टी को ध्वस्त कर दिया गया।थाना प्रभारी गौरव कुमार मिश्रा ने बताया कि जंगल के अंदर नाले के पास अवैध भट्टी को नष्ट कर दिया गया । उन्होंने कहा की भट्टी में प्रयुक्त हंडी ड्रम आदि को जप्त कर शराब भट्टी संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।