एक महीने में चंद्रपुरा जलापूर्ति योजना के समस्याओं का हल नहीं किया तो, होगा डीवीसी का चक्का जाम – विधायक

6
6b
6a

बेरमो /चंद्रपुरा I सीटीपीएस चंद्रपुरा ने लगभग 200 मीटर की एनओसी के कारण करोड़ों की लागत से बनी चंद्रपुरा जलापूर्ति योजना को लगभग 10 वर्षों से अधर में लटका कर रखा हुआ है। जिस मामले में गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी ने कहा की हम लोग प्रयास कर रहे हैं बहुत जल्द चालू करवा दिया जाएगा। वहीं कड़ा रुप अपनाते हुए बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह ने डीवीसी प्रबंधक को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि एक महीने के भीतर डीवीसी प्रबंधक पीएचडी विभाग से बैठकर सकारात्मक हल नहीं ढूंढती है तो डीवीसी का पुरा ट्रांसपोर्टेशन और गेट का चक्का जाम कर दुंगा। अब देखने वाली बात यह है कि 1 महीने के भीतर चंद्रपुरा जलापूर्ति योजना के समस्याओं का समाधान होता है या फिर बेरमो विधायक द्वारा डीवीसी का चक्का जाम।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/x1vl

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *