गिरिडीह। बाल विकास परियोजना कार्यालय गिरिडीह सदर की ओर से सोमवार को सदर प्रखंड परिसर में दिव्यांग कैंप का आयोजन कर 107 दिब्यागो के बीच ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। बताया गया कि अलिंबिको कंपनी के द्वारा दिव्यांगों को यह साइकिल दिया गया। मौके पर सीडीपीओ मुनेश्वरी बारा बीडीओ दिलीप कुमार महतो सचिन कुमार ओमप्रकाश शर्मा आदि मौजूद थे। बताया गया कि बेंगाबाद गांडेय और गिरिडीह सदर के कुल 107 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल दिया गया। इधर इस मामले को लेकर सदर प्रमुख पूनम देवी और उप प्रमुख कुमार सौरभ ने सवाल उठाते हुए कहा कि उन दोनों को बिना कोई सूचना के मनमाने ढंग से बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के द्वारा दिव्यांगों के लिए ट्राई साइकिल का वितरण किया गया इस बाबत प्रमुख और उप प्रमुख ने मामले को लेकर लिखित आवेदन उपायुक्त को देकर जांच की मांग की। इस बाबत प्रमुख पूनम देवी ने कहा कि प्रमुख और उप प्रमुख प्रखंड स्तर का मुख्य जनप्रतिनिधि होते हैं लेकिन हम दोनों को बिना किसी सूचना के दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल का वितरण किया गया उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को सुविधा मिलना अच्छी बात है लेकिन उन्हें इस विषय के बारे में ना ही अवगत कराया गया और ना ही जानकारी दी गई। उप प्रमुख कुमार सौरभ ने बताया कि बिना हम लोगों को जानकारी दिए बगैर ट्राई साइकिल का वितरण करना पंचायती राज नियमावली का उल्लंघन करना है। उन्होंने भी इस विषय में उपायुक्त और पंचायती राज पदाधिकारी से जांच करने की मांग की है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/os7z